ईडी की ओर से जारी किए गए समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा ये समन भी पिछले समन की तरह गैर कानूनी है।
ईडी की ओर से जारी किए गए समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा ये समन भी पिछले समन की तरह गैर कानूनी है, मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया है, इसे ईडी को वापस लेना चाहिए।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी ईडी का समन गैर कानूनी है। ईडी को इसे वापस लेने चाहिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने प्रदेश के सीएम को आज बातचीत के लिए दफ्तर में बुलाया था।
















































































Leave Your Message