दिल्ली पुलिस ने आईपीएल मैच के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी, साथ ही मेट्रो का करें इस्तेमाल करने की दी सलाह।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच होने के कारण शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों में यातायात में भारी रुकावट आ सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मैच के समय स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों से बचकर चलें। इसके अलावा, पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी दी है, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो।
दिल्ली में आज होने वाले आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि स्टेडियम के आसपास बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए यात्रियों से अपील की गई है कि वे बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और रिंग रोड राजघाट के पास शाम 4 से 11.30 बजे के बीच न जाएं। सिर्फ वैध पास वाले वाहनों को ही स्टेडियम के पास पार्किंग की अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने दर्शकों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, खासतौर पर दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशन से। इसके अलावा, बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और रिंग रोड पर भारी वाहन और बसों को शाम 4 बजे से राजघाट और दिल्ली गेट के पास आने की अनुमति नहीं होगी।
















































































Leave Your Message