दिल्ली कैपिटल्स VS राजस्थान रॉयल्स: आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला आज, जानें कब और कहां होगा मैच। 

आईपीएल 2025 का 28वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 1 में हार का सामना किया है, और वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत और 4 में हार मिली है। वे अपने पिछले मैच में आरसीबी से हार गए थे, और आज वे दिल्ली के खिलाफ तीसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे, जहां कप्तानी संजू सैमसन के हाथों में होगी। दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं, और इस मुकाबले में एक रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है।

आज 16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा।

टीवी चैनल्स:
यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग:
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच से जुड़े अपडेट्स हिंदी.Latestly.com पर भी पढ़े जा सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुरा विजय मंडल. मानवंत कुमार एल, माधव तिवारी

राजस्थान रॉयल्स टीम: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

शॉर्ट्स