BJP सरकार के हटते ही वक्फ कानून को रद्द करने का वादा, ममता बनर्जी ने इमामों के साथ बैठक में किया बड़ा ऐलान।
वक्फ कानून को लेकर देशभर में विवाद जारी है, और सबसे तीव्र विरोध पश्चिम बंगाल में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध जताते हुए मोर्चा संभाल लिया है। कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों से मुलाकात की और वक्फ कानून पर चर्चा की। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है, जबकि हिंसा उन जगहों पर हुई है जहां कांग्रेस की सीटें हैं। उन्होंने वादा किया कि जैसे ही भाजपा सरकार सत्ता से बाहर होगी, वक्फ संशोधन कानून को रद्द कर दिया जाएगा।
वक्फ कानून को लेकर देशभर में मचा बवाल पश्चिम बंगाल में और ज्यादा तीव्र होता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में इमामों और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बड़ी बैठक की, जिसमें वक्फ कानून के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में AIMPLB अध्यक्ष सैफुल्लाह रहमानी, महासचिव फज़लुर्रहीम मुजद्दीदी, और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। ममता बनर्जी ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी और बिहार के वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है, फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है, और बीजेपी की साजिश के तहत बंगाल में हिंसा भड़काने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे, और इस कानून को संविधान और शरीयत दोनों के खिलाफ बताया।ममता ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी संसद में बिल का विरोध कर चुकी है और अब सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई है, जहां TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने याचिका दायर की है। उन्होंने इमामों और पुरोहितों दोनों का सम्मान करने की बात कहते हुए समाज से अपील की कि वे भाजपा की "साजिशों" में न फंसे।
















































































Leave Your Message