सुपरस्टार विजय को लेकर विवाद: इफ्तार पार्टी की गलती पर मुस्लिम समुदाय ने जारी किया फतवा। 

दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार और तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी के अध्यक्ष विजय एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (AIMJ) ने अभिनेता के खिलाफ फतवा जारी किया है और मुसलमानों से उनके समर्थन से दूर रहने की अपील की है। AIMJ अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आरोप लगाया कि विजय द्वारा अपनी इफ्तार पार्टी में कथित तौर पर जुआ खेलने और शराब सेवन करने वाले लोगों को बुलाए जाने से मुस्लिम समुदाय की छवि को ठेस पहुंची है। साथ ही, मौलाना ने यह भी कहा कि हालांकि विजय ने मुसलमानों से राजनीतिक स्तर पर सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए हैं, लेकिन उनकी कुछ फिल्मों में मुस्लिम किरदारों को आतंकवाद से जोड़कर नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जो आपत्तिजनक है। इसी वजह से उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया।

तमिलनाडु में अभिनेता और टीवीके अध्यक्ष विजय एक नए विवाद में फंस गए हैं। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने विजय के खिलाफ फतवा जारी करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी इफ्तार पार्टी में जुआ खेलने और शराब पीने वालों को बुलाया, जिससे मुस्लिम समुदाय आहत हुआ है। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब आरोप लगे कि टीवीके ने विजय के लिए मुसलमानों से खतरे की आशंका जताते हुए केंद्र से वाई-सिक्योरिटी मांगी है। वीसीके ने दावा किया कि विजय ने अपनी फिल्मों 'काठी' और 'बीस्ट' में मुसलमानों को गलत तरीके से पेश किया, जिससे नाराजगी बढ़ी। हालांकि, टीवीके और उनके सहयोगियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक राजनीतिक साज़िश बताया है, जिसका मकसद मुस्लिम समुदाय को टीवीके से दूर करना है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स