सुकेश ने जैकलीन को दी धमकी! कहा- दुनिया को सच्चाई जानने की जरूरत, चैट्स-स्क्रीनशॉट करूंगा पब्लिक।
सुकेश ने जैकलीन को दी धमकी! कहा- दुनिया को सच्चाई जानने की जरूरत, चैट्स-स्क्रीनशॉट करूंगा पब्लिक।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट भी जा चुकी हैं।
Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ कुछ 'अनदेखे' सबूतों को उजागर करने की धमकी दी है। जैकलीन ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सुकेश को उनके खिलाफ जानकारी को देने से रोकने का निर्देश दिया जाए. उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की भी गुजारिश की थी।
सुकेश की चिट्ठी के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जैकलीन
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है, 'दुनिया को सच्चाई जानने की जरूरत है. असल सच्चाई.' वहीं, सुकेश की चिट्ठियों को लेकर जैकलीन ने बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया। उन्होंने मंडोली जेल के अधीक्षक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को निर्देश देने की मांग की कि वे चंद्रशेखर को उनके बारे में कोई और चिट्ठी, बयान या मैसेज जारी करने की अनुमति न दें।
















































































Leave Your Message