अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड का धमाल। 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मुंबई पहुंचे। इस मौके पर अक्षय ने मीडिया और दर्शकों से फिल्म के पहले 10 मिनट ध्यान से देखने की खास अपील की।स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद पैपराजी से बात करते हुए, अक्षय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे फैंस से हाथ जोड़कर अनुरोध करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की इस ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ देखने को मिल रहा है, जो फिल्म की शुरुआती लोकप्रियता को दर्शाता है। 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी 'केसरी चैप्टर 2' के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने दर्शकों से अनुरोध करते हुए कहा, 'जो फिल्म है, जितने भी लोग आएंगे इस फिल्म को देखने, मेरी उनसे हाथ जोड़ कर बिनती है कि इस फिल्म को जब देखने आए तो इसकी शुरुआत मत मिस कीजिएगा। यह सबसे बेहतरीन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की शुरुआत के जो पहले 10 मिनट हैं, वह सबसे जरूरी है, उसे मिस मत करना।' अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि आप लोगों के कैमरा के द्वारा मेरा ये मैसेज दर्शकों तक पहुंचेगा।। जिन लोगों ने ये फैसला किया है कि ये फिल्म देखेंगे, वह देर से नहीं आए, बिल्कुल सही टाइम पर पहुंचे और फिल्म के जो 10 मिनट है वहां से देखना शुरू करें।

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में उनके साथ शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में अनन्या पांडे, उनके माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे, साथ ही आर. माधवन भी मौजूद थे। इसके अलावा, काजोल, टाइगर श्रॉफ, साकिब सलीम, मनीष मल्होत्रा, राज और डीके, किंग, डिनो मोरिया, उर्मिला मांतोडकर सहित कई बॉलीवुड सितारे भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित है। अक्षय कुमार इसमें सी शंकरन नायर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और करण जौहर ने इसका निर्माण किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स