PNB घोटाला: चोकसी की आलीशान संपत्तियों की होगी नीलामी, बैंकों को लौटेगा पैसा।
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की संपत्तियों की नीलामी को लेकर एक अहम कदम सामने आया है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने चोकसी की 2,565 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को बेचने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, इन संपत्तियों की बिक्री से जो भी राशि प्राप्त होगी, उसे संबंधित बैंकों के नाम पर सावधि जमा (FD) के रूप में रखा जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि घोटाले से प्रभावित लोगों और बैंकों को उनकी राशि वापस दिलाई जा सके। इस फैसले को मेहुल चोकसी से जुड़े पीएनबी घोटाले में न्यायिक प्रक्रिया की दिशा में एक बड़ी प्रगति माना जा रहा है। अब तक, गीतांजलि जेम्स लिमिटेड से जुड़ी संपत्तियों की बिक्री से 125 करोड़ रुपये की राशि पीड़ितों को लौटाई जा चुकी है। इन संपत्तियों में मुंबई के सांताक्रूज स्थित छह फ्लैट, दो फैक्ट्रियां और गोदाम शामिल हैं । मेहुल चोकसी की जब्त संपत्तियों में मुंबई के मालाबार हिल स्थित 70 करोड़ रुपये का डुप्लेक्स फ्लैट भी शामिल है, जो अब खंडहर बन चुका है। फ्लैट में अवैध निर्माण हुआ था और ईडी, सीबीआई समेत बैंकों के नोटिस लगे हैं। यह कार्रवाई 2018 में हुए 13,000 करोड़ के PNB घोटाले के तहत की गई है।
भारत में जब्त संपत्तियां
1 मुंबई में 15 फ्लैट्स और 17 कार्यालय परिसरों
2 कोलकाता में एक मॉल
3 अलीबाग में 4 एकड़ का फार्म हाउस
4 नासिक, नागपुर, पनवेल (महाराष्ट्र) और तमिलनाडु के विलुपुरम में 231 एकड़ भूमि
5 हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में 170 एकड़ का पार्क, जिसकी अनुमानित कीमत ₹500 करोड़ से अधिक है
6 मुंबई के बोरीवली (पूर्व) और सांताक्रूज़ (पूर्व) क्षेत्रों में फ्लैट्स
7 मुंबई के सांताक्रूज़ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन (SEEPZ) में दो कारखाने और गोदाम भी जब्त किए गए हैं।
















































































Leave Your Message