कर्नाटक के पूर्व DGP की दर्दनाक मौत, पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंककर चाकू और बोतल से किया पति पर हमला संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह!
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 20 अप्रैल को वे बेंगलुरु स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने उन पर मिर्च पाउडर फेंका, उन्हें बांधकर चाकू और कांच की बोतल से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने एक पुलिसकर्मी की पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ओम प्रकाश की पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया और करीब 12 घंटे तक पूछताछ की।
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पत्नी इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी हैं। ओम प्रकाश के पेट और सीने पर चाकू के कई वार पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन-जायदाद को लेकर विवाद था, क्योंकि ओम प्रकाश ने संपत्ति अपने एक रिश्तेदार के नाम कर दी थी। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पत्नी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उनकी बेटी भी इसमें शामिल थी। घटना की जानकारी ओम प्रकाश के बेटे ने दी, जिसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली। ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और 2015 में कर्नाटक के डीजीपी बने थे। वे अग्निशमन और होम गार्ड विभाग में भी सेवाएं दे चुके थे। मामले की जांच जारी है।
















































































Leave Your Message