पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली नगर निगम में मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी। आतिशी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारती है, वहां वह लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने की बजाय, तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त का सहारा लेकर बहुमत जुटाने की कोशिश करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां AAP के पार्षदों को तोड़कर भाजपा ने बहुमत का दावा किया है। आतिशी ने कहा कि अब दिल्ली में केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और एमसीडी — तीनों पर बीजेपी का कब्जा है, यानी "ट्रिपल इंजन सरकार" चल रही है। ऐसे में AAP इस अनैतिक सत्ता के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी, लेकिन फिलहाल मेयर चुनाव से दूरी बनाकर भाजपा को उसकी जिम्मेदारी निभाने का मौका दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी अब सड़क से सदन तक बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी।
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स