अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन का किया ऐलान, भाजपा पर जमकर हमला।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रमुख राजनीतिक दल जैसे भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अखिलेश यादव ने रविवार को घोषणा की कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस एक साथ गठबंधन में रहेंगे। उन्होंने कहा, "2027 के चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा। इंडिया गठबंधन बना रहेगा और मजबूती से आगे बढ़ेगा। अखिलेश के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने X पर लिखा, "चाहे सपा, बसपा और कांग्रेस एक साथ लड़ें या अलग-अलग, कमल पहले भी खिला था और 2027 में फिर खिलेगा।
भाजपा 2017 की तरह 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। न दंगे, न माफिया राज, न गुंडागर्दी, न भ्रष्टाचार—फिर से भाजपा की सरकार!" गौरतलब है कि सपा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में एकजुट होकर चुनाव लड़ा और शानदार प्रदर्शन किया। राज्य की 80 सीटों में से सपा ने 37 (सैतीस) और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 33, (तेतीस) RLD को 2, अपना दल (सोनेलाल) को 1 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 1 सीट मिली थी।
















































































Leave Your Message