पहलगाम हमले के बाद देशभर में हाई अलर्ट: दिल्ली, मुंबई और यूपी में सुरक्षा कड़ी, टूरिस्ट स्पॉट पर खास निगरानी। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह हमला इतना भयानक था कि इसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी का सबसे बड़ा आतंकी हमला कहा जा रहा है। आतंकियों ने पर्यटकों को नाम पूछ-पूछकर गोली मारी, जिससे साफ है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। इस हमले में यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के लोग मारे गए हैं, जो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए थे। हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। दिल्ली, मुंबई, देहरादून, जयपुर, अमृतसर और अन्य बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, काशी और मथुरा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। यूपी के पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने का आदेश दिया है।

देहरादून जिले में पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। सभी मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सीमाओं पर हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं। इस हमले के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। कई संगठनों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है, जिस कारण जम्मू और अन्य संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आम लोग सोशल मीडिया और सड़कों पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखा रहे हैं और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स