प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटने का लिया फैसला,  सुरक्षा समीक्षा के लिए CCS बैठक में होंगे शामिल। 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। वे बुधवार को दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर एनएसए अजीत डोवाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने उन्हें हमले को लेकर जानकारी दी। पीएम मोदी अब जल्द ही सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले सऊदी अरब में उनकी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात हुई थी, जिसमें पहलगाम हमले पर भी चर्चा की गई। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में हाई-लेवल सुरक्षा बैठक की है।

पहलगाम, जो अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है, इस बार आतंक का गवाह बन गया। मंगलवार को जब बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचे थे, तभी अचानक आतंकी हमला हो गया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। यह हमला बेहद खौफनाक साबित हुआ। मारे गए लोगों में एक भारतीय नौसेना अधिकारी और दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जबकि कई घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का फ्रंट ग्रुप "द रेजिस्टेंस फ्रंट" जिम्मेदार है। हमले का मास्टरमाइंड लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जिसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स