गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले की जगह का किया दौरा, शाम 6 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी 'कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी' (CCS) की अहम बैठक। 

पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब एक पर्यटक बस लौट रही थी, और घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अचानक गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापस लौट आए हैं, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की है।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हमले को "कायराना हरकत" करार दिया और कहा कि आतंक के खिलाफ सरकार की नीति पूरी तरह से स्पष्ट और सख्त है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया है।

हमलावरों की तलाश के लिए सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं। सेना की विक्टर फोर्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवानों को संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है। ड्रोन और हेलीकाॅप्टर की मदद से घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में भी तलाशी ली जा रही है। हमले की ज़िम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े मुखौटा संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने ली है। खुफिया एजेंसियां TRF के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने भी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और आतंक के खिलाफ कार्रवाई निर्णायक होगी। इस घटना ने पर्यटन पर भी असर डाला है, जिससे घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स