भारत की कूटनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक: पाकिस्तान को वीजा, पानी और बातचीत से किया वंचित।
जम्मू कश्मीर की पहलगाम घाटी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े क़दम उठाए हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। यह हमला न सिर्फ जम्मू कश्मीर के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए एक बड़ी चुनौती था। भारत सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए पांच बड़े और निर्णायक फैसले लिए हैं।
1. पाकिस्तान के सभी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश:
भारत ने पाकिस्तान के सभी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह कदम भारत द्वारा आतंकवादियों को पाकिस्तान से मिलने वाली मदद को रोकने के लिए उठाया गया है।
2. अटारी बॉर्डर किया बंद:
भारत ने अटारी बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे पाकिस्तान से आने-जाने वाले सभी व्यापार और यात्री यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
3. सिंधु जल समझौता रद्द:
भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है, जो 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को भारतीय जल पर अधिकार था। अब भारत ने इसे समाप्त करने की घोषणा की है, जिससे पाकिस्तान को पानी की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ेगा।
4. पाकिस्तान नागरिकों का वीजा किया रद्द:
भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के नागरिकों को भारत में यात्रा करने या व्यापार करने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।
5. उच्चायोग कर्मचारियों की संख्या घटाई:
भारत ने पाकिस्तान के उच्चायोग में काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है। यह कदम पाकिस्तान द्वारा भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और कूटनीतिक तनाव को बढ़ाने के विरोध में लिया गया है।
















































































Leave Your Message