पहलगाम हमले के बाद डिजिटल प्रहार: भारत ने बैन किया पाकिस्तान का ऑफिशियल X अकाउंट। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। अब भारत ने सैन्य और कूटनीतिक कार्रवाई के साथ-साथ डिजिटल मोर्चे पर भी हमला बोल दिया है। भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (X - पूर्व में ट्विटर) को भारत में बैन कर दिया है। अब भारत में उस अकाउंट की सामग्री दिखाई नहीं दे रही। इससे पहले बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक में पांच बड़े और कड़े फैसले लिए गए थे। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर को सील करना, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करना, और सभी पाक नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश शामिल है।

डिजिटल बैन का यह फैसला उन कई कदमों की अगली कड़ी है, जो भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उठाए हैं। यह कदम पाकिस्तान के प्रचार तंत्र को भारत में रोकने और उनके दुष्प्रचार को समाप्त करने की दिशा में बड़ा और सटीक प्रहार है।सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में इस बैन के बाद बेचैनी और घबराहट का माहौल है। वहां की सरकार और सेना को अब भारत की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी जवाबी कार्रवाई की भी आशंका सताने लगी है। भारत का यह डिजिटल बैन केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह सकता। सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में भारत साइबर स्पेस में भी पाकिस्तान को लेकर और सख्त पॉलिसी अपना सकता है, ताकि देश की डिजिटल सीमाएं भी सुरक्षित रहें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स