पाहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रभात पांडेय का प्रधानमंत्री को 'खून' से लिखा पत्र। 

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद देशभर में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में अमेठी के रहने वाले प्रभात पांडेय, जो सरदार भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा है। पत्र में प्रभात पांडेय ने आतंकवादियों को "मजहबी दरिंदे" करार देते हुए लिखा है कि उनकी दरिंदगी को कभी नहीं भुलाया जाएगा और न ही माफ किया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद की जड़ को समाप्त करने की बात की और नेताओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति न करें। पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ तो आने वाले समय में रक्तरंजित क्रांति होगी और इसके लिए जिम्मेदार नेता होंगे।

इसके अलावा, प्रभात पांडेय ने पत्र में यह भी कहा है कि हम सभी लोग तन, मन और धन से प्रधानमंत्री के प्रत्येक निर्णय में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने आतंकवादियों को ऐसी सजा देने की बात की है कि आने वाली पीढ़ियां भी ऐसा कदम उठाने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाएं। पांडेय ने विपक्षी नेताओं से भी अपील की है कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर प्रधानमंत्री का साथ दें और आतंकवादियों को उनके सही स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए देश की जीडीपी गिरती है या हम आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, तो भी हमें इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। यह पत्र रजिस्टर्ड डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। प्रभात पांडेय का यह कदम देशवासियों की भावनाओं को व्यक्त करता है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता को रेखांकित करता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स