दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने 25 अप्रैल को आतंकवाद के खिलाफ 100 से ज्यादा बाजारों को बंद रखने का किया ऐलान। 

पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को दिल्ली में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के नेतृत्व में 100 से अधिक व्यापारी संगठनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन दिल्ली के प्रमुख बाजारों जैसे चांदनी चौक, करोल बाग, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस आदि में हुआ। CTI अध्यक्ष बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली के व्यापारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी संगठन एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि पहलगाम हमले के विरोध में दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजार 25 अप्रैल को बंद रहेंगे। सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, हिन्दुस्तान मर्केंटाइल चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद, हौजकाजी, मीना बाजार, मटियामहल, किनारी बाजार, नबी करीम, मुल्तानी ढांडा, दिल्ली वेजिटेबल एंड आयल एसोसिएशन खारी बावली, केमिकल एसोसिएशन खारी बावली, दरियागंज, नई सड़क, बुलियन एसोसिएशन चांदनी चौक, कटरा अशर्फी चांदनी चौक, क्लोथ मार्केट चांदनी चौक, राजौरी गार्डन मार्बल एसोसिएशन, किराना कमेटी खारी बावली, मोरी गेट, डिप्टी गंज बर्तन बाजार आदि व्यापारी संगठनों ने 25 अप्रैल को दिल्ली बंद का समर्थन किया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स