पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' पर भारत में बैन की मांग, थिएटर मालिकों ने सिनेमाघरों में रिलीज़ करने से किया इंकार। 

बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। यह घटना पूरी तरह से दिल दहला देने वाली थी, जिसमें कई परिवारों ने अपनों को खो दिया। इस दुखद घटना से पूरा भारत शोक में डूब गया और हर तरफ से निंदा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सऊदी यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौट आए, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने घटना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं, इस बीच एक बॉलीवुड फिल्म को लेकर विरोध शुरू हो गया है, और इसकी वजह फिल्म के लीड हीरो हैं।

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' भारत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। फिल्म के ट्रेलर में फवाद खान के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं, और फवाद खान लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। हालांकि, इस फिल्म का विरोध होने लगा है, खासकर पाकिस्तानी अभिनेता की उपस्थिति के कारण। फवाद खान ने इस घटना की निंदा की और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत में सिनेमाघरों के मालिकों ने फिल्म को दिखाने से इंकार कर दिया है, और अब यह तय नहीं है कि फिल्म कब रिलीज होगी। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी 'अबीर गुलाल' को बैन करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर boycottAbirGulaal ट्रेंड करने लगा है, और एक यूजर ने लिखा कि अगर सरकार गंभीर है तो फिल्म पर रोक लगानी चाहिए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स