भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी लू और बारिश का हाई अलर्ट। 

देश के कई हिस्सों में सूरज की भीषण तपिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है, और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 25 से 29 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, जहां तापमान कई इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दिल्ली के रिज में 41.3°C, आयानगर में 40.6°C, पालम में 39.7°C, सफदरजंग में 39.6°C और लोधी रोड पर 39.4°C तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 25-30 अप्रैल के दौरान कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी दी है, जिसमें पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा शामिल हैं। इन राज्यों में लू चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 25-27 अप्रैल के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27-28 अप्रैल को झारखंड, ओडिशा और बिहार में आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स