भारत सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीज़ा रद्द। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में एक ट्वीट में बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल, 2025 से पाकिस्तान के नागरिकों को जारी किए गए सभी वीज़ा रद्द कर दिए हैं, सिवाय मेडिकल, डिप्लोमैटिक और लॉन्ग-टर्म वीज़ा के। मौजूदा मेडिकल वीज़ा 29 अप्रैल, 2025 के बाद अमान्य हो जाएंगे, और इसके बाद पाकिस्तान के नागरिकों को कोई नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर रही है। यह निर्णय हाल ही में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगाया है और इसके जवाब में पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर कोई पाकिस्तानी केंद्र सरकार की तरफ से जारी आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से नज़र रखी जा रही है। 

भारत सरकार ने 27 अप्रैल 2025 से सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं फुल स्टॉप कर दी हैं। अब सिर्फ मेडिकल, लॉन्ग-टर्म (LTV), राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा ही चलेंगे — बाकी सब कैंसिल! ये फैसला विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3(1) के तहत लिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक इस ऑर्डर की धज्जियाँ उड़ाता है, तो कार्रवाई पक्की है। सरकार हर मूव पर नज़र रख रही है। और बात यहीं खत्म नहीं हुई — गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन घुमा के कह दिया है कि अपने-अपने राज्यों में जो भी पाकिस्तानी नागरिक हैं, उन्हें ढूंढो, पहचानो और तय समय के अंदर भारत छोड़ने की व्यवस्था करो।

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स