संसद में क्रिमिनल कानून बिल पास, पीएम मोदी हुए खुश।

देश में अमित शाह द्वारा क्रिमिनल लॉ लाने के बाद कानून के क्षेत्र में खलबली मच गई है और पहले जो कानून के कार्य बहुत लंबे तरीकों से होते थे, अब उसको एक नहीं राह मिल गई है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत इस कानून को पास करने के बाद आम नागरिक को बहुत सुविधा होगी। अब भारत के आपराधिक कानूनों में जल्द ही काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और  भारतीय साक्ष्य अधिनियम यानी की तीनों क्रिमिनल कानून बिल को लोकसभा और राज्यसभा से पारित करा लिया गया है।

अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही ये कानून बन जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने इन कानूनों को लेकर दोनों ही सदनों में जानकारी दी है। जिसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन कानूनों से जुड़े बिल के पास होने पर खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने अपनी X प्रोफाइल पर लिखा कि देश के अमृत काल में ये कानूनी सुधार, हमारे कानूनी ढांचे को अधिक प्रासंगिक और सहानुभूति से प्रेरित होने के लिए फिर से परिभाषित करते हैं। ये विधेयक संगठित अपराध, आतंकवाद और ऐसे अपराधों पर कड़ा प्रहार करते हैं जो प्रगति की हमारी शांतिपूर्ण यात्रा की जड़ पर हमला करते हैं। इनके माध्यम से हमने देशद्रोह की पुरानी हो चुकी धाराओं को भी अलविदा कह दिया है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का पारित होना हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये विधेयक औपनिवेशिक युग के कानूनों के अंत का प्रतीक हैं। इन सार्वजनिक सेवा और कल्याण पर केन्द्रित कानूनों से एक नये युग की शुरुआत होती है।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स