भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, शहबाज शरीफ ने 'हर हमले का जवाब' देने की दी चेतावनी। 

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी है और पाक नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी दी कि हर हमले का जवाब दिया जाएगा। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने और भी उग्र बयान देते हुए कहा कि या तो सिंधु नदी में उनका पानी बहेगा या भारत का खून। भारत की सख्ती से पाकिस्तान में बौखलाहट दिख रही है।

पाकिस्तान ने चेतावनी दी है कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी के प्रवाह को रोकने या बदलने का कोई भी प्रयास युद्ध जैसा होगा। इस बयान के बाद, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उठाए गए कदमों के जवाब में व्यापार, शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया है और अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। वहीं, भारत ने 1960 में बनी सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है, जिसे पाकिस्तान के आतंकी हमलों और असहयोगी रवैये के कारण स्थगित किया गया। इसके साथ ही, पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों के वीजा भी रद्द कर दिए हैं, लेकिन सिख तीर्थयात्रियों को छोड़कर सभी वीजा निलंबित किए गए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स