दिल्ली में गर्मी और धूल का कहर: 29 अप्रैल तक लू का अलर्ट और प्रदूषण का स्तर रहेगा खराब। 

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी जारी है और 1 मई तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल के लिए दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में 27 और 28 अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में आंशिक कमी हो सकती है। हालांकि, इससे अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 29 अप्रैल से एक मई तक तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1 डिग्री कम है। गर्मी के कारण आद्रता का स्तर बहुत कम (24) दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, और 24 अप्रैल को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 227 था। AQI 201 से 300 के बीच को 'खराब' माना जाता है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स