पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा एक्शन: भारत ने डॉन, जियो न्यूज समेत झूठ फैलाने वाले 16 पाकिस्तानी YOUTUBE चैनल किए बैन। 

भारत सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सख्त कार्रवाई की है। इस हमले के मद्देनज़र, गृह मंत्रालय की सिफारिश पर कई पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार का कहना है कि ये यूट्यूब चैनल भारतीय सेना, सुरक्षा एजेंसियों और देश की अखंडता के खिलाफ झूठी, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बातें फैला रहे थे। इन चैनलों पर ऐसे वीडियो और रिपोर्ट्स अपलोड की जा रही थीं, जिनका मकसद लोगों को गुमराह करना, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना और देश के अंदर अशांति फैलाना था। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा और एकता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे वह देश के अंदर हों या बाहर। यह फैसला देश की डिजिटल और आंतरिक सुरक्षा को मज़बूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

अब इन सभी यूट्यूब चैनलों को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ये चैनल लगातार ऐसी खबरें और वीडियो पोस्ट कर रहे थे जिनसे भारतीय जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा था और देश की सुरक्षा एजेंसियों की छवि को नुक़सान पहुँचाने की कोशिश हो रही थी। सरकार ने यह कदम देश की डिजिटल संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को सुरक्षित रखने के लिए उठाया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स