पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर पहुंचे अतुल कुलकर्णी, कहा- 'हमें आतंकवाद को हराना है कश्मीर की खूबसूरती को बचाना है। 

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई। आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को पहचान कर गोली मारी, जिससे देशभर में गुस्सा है। बॉलीवुड से भी कई सितारों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि कश्मीर हमारा है और वे अगली छुट्टियां वहीं मनाएंगे, ताकि आतंकियों का डर खत्म हो सके और कश्मीर की पर्यटन इंडस्ट्री को फिर से जीवन मिल सके। वहीं, एक्टर अतुल कुलकर्णी खुद कश्मीर पहुंच गए। उन्होंने पहलगाम से फोटो और पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से कश्मीर आने की अपील की। उन्होंने लिखा कि हमें आतंक से नहीं डरना चाहिए और प्यार से नफरत को हराना है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को दिखाया और कहा कि यह समय है जब हमें कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना चाहिए। अतुल ने खाली फ्लाइट की फोटो भी शेयर की और कहा कि अब हमें कश्मीर की रौनक लौटानी है, ताकि यहां का पर्यटन फिर से चमक सके और आतंकवादियों को यह दिखा सकें कि हम डरने वाले नहीं हैं। अतुल कुलकर्णी ने अपनी बात में यह भी कहा कि कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा और हम अपनी संस्कृति और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखेंगे।

इसके अलावा, एबीपी माझा से बातचीत में अतुल कुलकर्णी ने कहा, "ये आतंकवादी जो कर रहे हैं, उनका मकसद क्या है? वे हमें ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कश्मीर मत आइए, लेकिन हम उनका यह संदेश नहीं मानेंगे। हम बड़ी संख्या में कश्मीर आएंगे। हम पहलगाम में हैं, और मेरी अपील है कि अगर आपने अपनी बुकिंग रद्द की है, तो कृपया दोबारा बुकिंग करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स