पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच बैठक, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़े फैसले की है संभावना। 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक अहम बैठक जारी है। यह बैठक पीएम मोदी के आवास पर हो रही है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल भी शामिल हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठक की थी।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार लगातार कड़े फैसले ले रही है। पाकिस्तान के साथ सिंधु समझौता खत्म करने से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने तक, भारत सरकार ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने इस हमले के बाद दो बार जनता को संबोधित किया और पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मामले पर लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठकें की हैं। इसके अलावा, सेना प्रमुख ने पहलगाम का दौरा किया और पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और आतंकियों की घुसपैठ के बारे में सेना के अधिकारियों से जानकारी ली। रक्षा मंत्री अब इन अपडेट्स के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं, जिससे कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स