अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई, 6500 को हिरासत में लिया, बुलडोज़र से कॉलोनियों की सफाई।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में अवैध विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। चंदोला लेक क्षेत्र में बसी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में 100 ट्रक, 50 बुलडोज़र और करीब 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लगभग 1.25 लाख स्क्वायर मीटर में फैले अवैध निर्माणों को चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
गुजरात में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। हाल के दिनों में गुजरात पुलिस ने 6500 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया, जिनमें अहमदाबाद से 890 लोग शामिल हैं। अहमदाबाद के चंदोला लेक क्षेत्र में चल रही कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध कब्जों को हटाना और घुसपैठियों पर लगाम लगाना है। यह इलाका 1970-80 के दशक से अवैध प्रवासियों का गढ़ रहा है। 2002 में एक NGO द्वारा 'सियासत नगर' नाम से बस्ती बसाई गई थी, जिसके बाद 2010 से 2024 के बीच अवैध निर्माण तेजी से बढ़े। झील की जमीन पर मुस्लिम समुदाय के कई लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए गए, जिसमें अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। यह क्षेत्र मानव तस्करी, जाली दस्तावेज और अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया था। प्रशासन ने 100 ट्रक, 50 बुलडोज़र और 3000 पुलिसकर्मियों की मदद से इस इलाके में वृहद स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, और आगे भी सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है।
















































































Leave Your Message