भारत-नेपाल बॉर्डर पर गरजा 'CM योगी का बुलडोजर',अवैध मदरसों और धार्मिक ढांचों को किया ध्वस्त।
उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर योगी सरकार का अतिक्रमण विरोधी अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और श्रावस्ती जिलों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध कब्जों और बिना मान्यता वाले मदरसों को हटाया गया तथा अवैध धार्मिक स्थलों को बुलडोज़र से गिरा दिया गया। यह अभियान सीमा सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। बहराइच के नानपारा और मिहींपुरवा तहसीलों में विशेष रूप से कार्रवाई हुई, और अब तक 117 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। मोतीपुर क्षेत्र में 'दारूल उलूम अजीजिया हदीकतुल नोमान' नामक एक मदरसा सील किया गया, जबकि इससे पहले 28 अप्रैल को चार अन्य मदरसों पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और श्रावस्ती जिलों में योगी सरकार का अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। बलरामपुर जिले में 20 मदरसे मानक विहीन पाए गए, जिनके पास न तो मान्यता थी और न ही निर्धारित पाठ्यक्रम चल रहा था। इन सभी को बंद कर दिया गया है, जबकि 2 अन्य मदरसों को नोटिस जारी किया गया है। सिद्धार्थनगर में 3 मस्जिदें और 14 मदरसे अवैध रूप से बने पाए गए, जिन पर 28 अप्रैल को नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महाराजगंज जिले के नौतनवां, फरेंदा और निचलौल में कुल 29 अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए, जबकि श्रावस्ती में 33 मदरसों को सील और एक मस्जिद को हटाया गया है। इसके अलावा ग्राम भरथारौशनगढ़ में भी एक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।
















































































Leave Your Message