न्यासा देवगन ने '6 लाख के लहंगे' में बिखेरा अपना जादू लगी अप्सरा जैसी खूबसूरती, सोशल मीडिया पर मचा बवाल। 

अजय देवगन की बेटी न्यासा इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं, और इसी बीच उनकी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में न्यासा बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसकी कीमत लाखों में है। मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर न्यासा की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह पिंक लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही हैं। न्यासा का ये लहंगा 6 लाख 75 हजार रुपये का है, और वह इसमें अप्सरा सी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपना ट्रेडिशनल लुक खुले कर्ली बालों, हल्के मेकअप, हैवी नेकलेस और हाथों में दो कंगन के साथ पूरा किया। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। फैंस उनके लुक्स और स्टाइल के दीवाने हो गए हैं।

न्यासा, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी हैं, ने अभी तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर हैं। वह अक्सर अपनी पार्टीज और ग्लैमरस अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं। उनकी हर नई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। हालांकि, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते हैं, लेकिन उनकी ग्लैमरस पर्सनालिटी और फैशन सेंस को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। यहां तक कि मनीष मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी लिखा कि वह उनके डेब्यू का इंतजार नहीं कर सकते। इसके अलावा, उनके डेब्यू के लिए फैंस में भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। न्यासा देवगन के बॉलीवुड में कदम रखने का समय अब शायद बहुत पास आ चुका है, और उनकी संभावित फिल्मों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जब वह बड़े पर्दे पर आएंगी, तो उनका ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस उन्हें बहुत बड़ी स्टार बना देगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स