पाकिस्तान आर्मी ने दी भारत को गीदड़ धमकी: आप तय करें जंग शुरू कहां होगी, हम तय करेंगे जंग खत्म कहां होगी। 

पहल्गाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं, जबकि पाकिस्तान ने भी जवाबी चेतावनी दी है। पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को गीदड़ भभकी दी, कहां कि यदि भारत हमला करता है, तो पाकिस्तान उसे एक मजबूत और सोच-समझकर जवाब देगा। चौधरी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों मोर्चों पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है और सुरक्षा के लिए सभी कदम तैयार हैं।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत ने कैसे कुछ ही मिनटों में यह निष्कर्ष निकाला कि हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, जबकि वह स्थान नियंत्रण रेखा से 230 किलोमीटर दूर था। चौधरी ने आरोप लगाया कि भारत सरकार चुनावों से पहले आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं का इस्तेमाल मुस्लिम विरोधी माहौल बनाने के लिए कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने यह दावा किया कि भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों को फर्जी मुठभेड़ों में मारा जा रहा है और उदाहरण के तौर पर मुहम्मद फारूक का नाम लिया, जिसे उरी में घुसपैठिया बताकर मार डाला गया, जबकि वह एक निर्दोष नागरिक था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स