भारत-पाकिस्तान सीमा पर नागरिकों की आवाजाही, 926 पाकिस्तानी नागरिक लौटे पाकिस्तान, 1841 आए भारत।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए वीजा को रद्द कर दिया और उन्हें 29 से 30 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान सरकार ने भी भारतीय नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा। इस स्थिति के बाद दोनों देशों की सीमाओं पर भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों का आना-जाना जारी है, जिससे सीमा पर तनाव और भी बढ़ गया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, 24 से 30 अप्रैल के बीच दोनों देशों के बीच नागरिकों की आवाजाही जारी रही। 24 अप्रैल को भारत से पाकिस्तान जाने वाले 28 लोगों के मुकाबले 105 लोग पाकिस्तान से भारत आए। 25 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 191 भारतीय नागरिकों ने पाकिस्तान जाने और 287 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत आने का रिकॉर्ड किया। 26 अप्रैल को 81 लोग भारत से पाकिस्तान गए और 342 लोग पाकिस्तान से भारत लौटे। 27 अप्रैल को 237 लोग भारत से पाकिस्तान गए, जबकि 116 लोग पाकिस्तान से भारत आए। इसी तरह 28 अप्रैल को 145 भारतीय पाकिस्तान गए और 275 पाकिस्तानी भारत आए। 29 और 30 अप्रैल को भी नागरिकों की आवाजाही जारी रही, जिसमें कुल 926 भारतीय पाकिस्तान गए और 1841 पाकिस्तानी भारत लौटे। इस बीच, भारत सरकार ने एक राहत आदेश जारी किया, जिसके तहत 1 मई से अटारी इंटरनेशनल बॉर्डर पर आवाजाही और व्यापार बंद करने के बावजूद, पाकिस्तान के नागरिकों को अपने वीजा और दस्तावेजों के साथ भारत से वापस पाकिस्तान जाने की अनुमति दी गई।
















































































Leave Your Message