साउथ के पहले सिक्स पैक हीरो बने अल्लू अर्जुन, जानिए किसने दी थी चुनौती। 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो फिल्म *पुष्पा* के बाद से दुनियाभर में मशहूर हो चुके हैं, ने फिटनेस को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। मुंबई में शुरू हुए 'चार का वेव्स समिट 2025' में शामिल होकर उन्होंने बताया कि फिटनेस एक एक्टर के लिए कितना जरूरी है। अल्लू अर्जुन ने कहा कि भारतीय अभिनेताओं को एक्टिंग के साथ-साथ डांस और एक्शन भी करना पड़ता है, इसलिए फिट रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 19-20 साल की उम्र से फिटनेस पर काम करना शुरू किया था और इस सफर में कई अनुभव और चोटें मिलीं। हालांकि, जब वे खुद को बड़े पर्दे पर देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि यह मेहनत बिल्कुल सही दिशा में है। उन्होंने यह भी बताया कि वह साउथ के पहले ऐसे एक्टर थे जिन्होंने सिक्स पैक एब्स बनाए थे।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पहले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने सिक्स पैक एब्स बनाए। उन्होंने हाल ही में बताया कि यह सब उनके माइंडसेट का हिस्सा था। करीब 20 साल पहले एक एक्ट्रेस ने कहा था कि "साउथ के एक्टर्स सिक्स पैक एब्स नहीं बना सकते", और उसी वक्त अल्लू अर्जुन ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और खुद को साबित करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि एक मानसिक दृढ़ता का मामला था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन हाल ही में *पुष्पा 2* में नजर आए थे, और अब दर्शक *पुष्पा 3* का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने तीसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स