गर्मी के मौसम में कैसे रखें खुद को हाइड्रेटेड और फिट – जानिए हेल्दी डाइट के आसान उपाय। 

गर्मियों में चलने वाली तेज और गर्म हवाएं यानी लू, सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। खाने-पीने में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर को अंदर से ठंडक दें और शरीर का तापमान नियंत्रित रखें। सही खान-पान अपनाकर न सिर्फ लू से बचा जा सकता है, बल्कि गर्मियों में थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और फायदेमंद फूड्स के बारे में जो गर्मी में आपकी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखना ज़रूरी होता है, क्योंकि लू और गर्म हवाएं आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान और ठंडक देने वाली चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

 आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी और आसान उपाय जो गर्मी में बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

1. तरबूज खाएं – रहे हाइड्रेटेड
तरबूज गर्मियों का सबसे बढ़िया फल माना जाता है। इसमें करीब 90% पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। तरबूज खाने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

2. छाछ जरूर पिएं
अगर आप गर्मी में बाहर निकलने वाले हैं, तो चाय या कॉफी पीने से बचें। इसके बजाय एक ग्लास ठंडी छाछ पिएं। छाछ न सिर्फ शरीर को ठंडा रखती है, बल्कि हाइड्रेट भी करती है।

3. खीरा – ठंडक का दे साथ
खीरा गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पानी और पोषक तत्व शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं। रोज़ाना सलाद में खीरा जरूर शामिल करें, ये लू और डिहाइड्रेशन दोनों से बचाता है।

4. आम पन्ना पिएं – लू से बचे रहें
आम पन्ना गर्मियों में पीने के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसकी तासीर ठंडी होती है, और यह शरीर को राहत देता है। इसे भुने हुए जीरे और नमक के साथ मिलाकर पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स