गोवा के शिरगांव मंदिर में जत्रा के दौरान भगदड़, 6 की मौत, 50 से अधिक लोग हुए घायल।
गोवा के शिरगांव मंदिर में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब भीड़ में अचानक अफरातफरी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों के मुताबिक, भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गोवा के शिरगांव मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक लैराई जात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भीड़ ज्यादा होने और पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यह दुर्घटना हुई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पांच एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और तीन अन्य स्टैंडबाय पर हैं। अब तक 30 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है, और 2 को वेंटिलेटर सपोर्ट पर जीएमसी (गोवा मेडिकल कॉलेज) भेजा गया है। 10 मरीज जीएमसी में गंभीर हालत में भर्ती हैं। वेंटिलेटर सहित समर्पित ICU की व्यवस्था की गई है, अतिरिक्त डॉक्टरों को ड्यूटी पर लगाया गया है और स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। GMC और असिलो अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ताकि स्थिति की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
















































































Leave Your Message