कपूर परिवार की लाडली 44 की उम्र में 'रिद्धिमा कपूर' का बॉलीवुड डेब्यू, एक्टिंग की दुनिया में रखेंगी अब कदम। 

बॉलीवुड में कपूर खानदान का नाम काफी मशहूर है, जिसने हिंदी सिनेमा को कई सुपरस्टार्स दिए हैं। इस परिवार के सिर्फ बेटे ही नहीं, बल्कि बहुएं और बेटियां भी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है - रिद्धिमा कपूर का।

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अब 44 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने पहले 2024 में 'बॉलीवुड लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में कैमियो किया था, लेकिन यह उनका पहला फिल्मी प्रोजेक्ट होगा। रिद्धिमा ने खुद यह बात खुलासा किया है कि वो जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में नजर आएंगी और उनकी फिल्म की शूटिंग पहाड़ों में चल रही है। इस फिल्म में रिद्धिमा के साथ कपिल शर्मा और नीतू कपूर भी हो सकते हैं। रिद्धिमा कपूर एक फिटनेस फ्रीक हैं और 44 की उम्र में भी काफी खूबसूरत और सेहतमंद दिखती हैं। वो एक्सरसाइज और योगा करती हैं, ताकि अपनी फिटनेस को बनाए रख सकें। इसके अलावा, रिद्धिमा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं और उनका ज्वेलरी डिजाइनिंग का बिजनेस है। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। रिद्धिमा कपूर की कुल संपत्ति 43 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है, जबकि उनके पति भरत साहनी की संपत्ति 250 करोड़ से ज्यादा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स