पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और कड़ा फैसला, पाकिस्तान से आयात पर लगाया गया पूरी तरह से प्रतिबंध।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मोदी सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अब पाकिस्तान से कोई भी वस्तु – चाहे वह स्वतंत्र रूप से आयात योग्य रही हो या विशेष अनुमति से मंगाई जाती रही हो – भारत में नहीं लाई जा सकेगी। इसमें सीमेंट, ड्राई फ्रूट जैसी पारंपरिक वस्तुएं और ई-कॉमर्स के जरिए मंगाई गई वस्तुएं भी शामिल हैं। सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को शह देता रहेगा, तब तक उससे कोई भी व्यापारिक या कूटनीतिक सहयोग नहीं किया जाएगा। यह फैसला पाकिस्तान की पहले से ही जूझ रही अर्थव्यवस्था पर भारी असर डालेगा। खासतौर पर उन उद्योगों पर गहरा असर पड़ेगा जो भारत के बाजार पर निर्भर थे। यह निर्णय न केवल एक व्यापारिक प्रतिबंध है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी और स्पष्ट नीति का प्रतीक भी है।
भारत द्वारा पाकिस्तान से सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगाने के फैसले से न केवल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, बल्कि उसके विदेशी मुद्रा भंडार पर भी दबाव और बढ़ेगा। इस कदम से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी झटका लगा है, जो पहले से ही FATF जैसी वैश्विक संस्थाओं की निगरानी में है। इससे पहले 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' (MFN) का दर्जा वापस ले लिया था। यह नया निर्णय उसी सख्त नीति का अगला कदम है। भारत पहले ही वीजा रद्द करने, बाघा-अटारी बॉर्डर बंद करने और सिंधु जल संधि को निलंबित करने जैसे कड़े कदम उठा चुका है।
















































































Leave Your Message