ED की जांच में बड़ा खुलासा, हरियाणा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर '1500 करोड़' के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुए  गिरफ्तार। 

धर्म सिंह छौक्कर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह मामला दीन दयाल आवास योजना के तहत हुए वित्तीय घोटाले से जुड़ा है, जिसमें धर्म सिंह छौक्कर और उनकी कंपनियों पर करीब 1500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और फर्जी कंपनियों के ज़रिए यह पैसा इधर-उधर किया। ईडी ने छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत जब्त किए हैं। धर्म सिंह पहले हरियाणा पुलिस में थे, लेकिन अपने भाई इंदर सिंह छौक्कर की राजनीतिक गतिविधियों से प्रेरित होकर उन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा। 

इंदर सिंह छौक्कर ने पहले इनेलो से राजनीति की शुरुआत की, बाद में हजकां में शामिल हुए। 2007 में उनके निधन के बाद धर्म सिंह ने उनके राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाया। उन्होंने 2008 में पहली बार हजकां के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार संजय छौक्कर को हराकर विधायक बने। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच भरोसा बनाए रखा। 2019 में उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी शशिकांत कौशिक को हराकर दोबारा समालखा से विधायक बने। धर्म सिंह छौक्कर का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी ने उनके करियर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स