सावधान! दिल्ली में आंधी और बारिश के साथ येलो अलर्ट, जाने IMD का तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान। 

दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है, और रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार (5 मई) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 8 मई तक गरज के साथ बारिश हो सकती है, और 9-10 मई को बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से कुछ कम था। सापेक्षिक आर्द्रता 75% और 41% के बीच रही।

शुक्रवार को दिल्ली में मई महीने की दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने रात ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक महज छह घंटों में 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। यह 1901 से अब तक मई महीने में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी सबसे अधिक वर्षा रही। हालांकि, बारिश के बावजूद दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 232 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। AQI की श्रेणियाँ इस प्रकार हैं: 0-50 (अच्छा), 51-100 (संतोषजनक), 101-200 (मध्यम), 201-300 (खराब), 301-400 (बहुत खराब), और 401-500 (गंभीर)।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स