पहलगाम आतंकी हमले के बाद रूस भारत के साथ, पुतिन ने मोदी से की बातचीत और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग का दिलाया भरोसा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 5 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन दोहराया और कहा कि हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। इस बातचीत की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विजय दिवस की 80वीं सालगिरह पर बधाई दी और उन्हें भारत में साल के अंत में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले रूस के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की और दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) से शांति बनाए रखने को कहा। इस बीच, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी को लेकर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बंद कमरे की बैठक होनी है। पाकिस्तान ने यह आपात बैठक बुलाने की मांग की थी। भारत ने हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, जैसे कि सिंधु जल समझौता रोकना, अटारी बॉर्डर बंद करना और राजनयिक संबंधों को सीमित करना।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स