ऑपरेशन सिंदूर: भारत का पाकिस्तान में तगड़ा हमला, राजस्थान में 'हाई अलर्ट'। 

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) तथा पश्चिमी पंजाब क्षेत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस ऑपरेशन के बाद राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है, क्योंकि हमला पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब क्षेत्र में किया गया है, जो राजस्थान की सीमा से जुड़ा हुआ है। राज्य प्रशासन पूरी सतर्कता बरतते हुए स्थिति पर नज़र रखे हुए है। राजस्थान सरकार की सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। मुख्य सचिव सुधांश पंत और पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू लगातार मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं और घटनाक्रम की हर पल की जानकारी साझा कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य उद्देश्य उन इलाकों पर हमला करना था, जो आतंकी गतिविधियों के केंद्र माने जाते हैं और जहां से भारत में घुसपैठ और हमलों की योजना बनाई जाती थी। यह सैन्य ऑपरेशन 26 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के रूप में किया गया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब वह केवल बयानबाजी नहीं करेगा, बल्कि ठोस और निर्णायक कार्रवाई करेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सैन्य कार्यवाही पूरी तरह लक्षित, योजनाबद्ध और सटीक थी। भारतीय वायुसेना ने केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया और पाकिस्तानी सेना के किसी भी बेस को नुकसान नहीं पहुंचाया। मंत्रालय ने इस कार्रवाई को भारत की सैन्य नीति और अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के रूप में बताया।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स