अमित शाह ने दिए छुट्टी पर गए जवानों को तैनात करने का दिया आदेश, साथ ही सीमाई इलाकों में किए गए बंकर तैयार। 

पहल्गाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को छुट्टी पर गए जवानों को तुरंत वापस बुलाने का निर्देश दिया है। शाह लगातार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के संपर्क में हैं और सीमावर्ती इलाकों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने बंकरों को आपात स्थिति में उपयोग के लिए तैयार रखने और देश की आंतरिक सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति भारत का कड़ा जवाब बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भारत पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर और वर्तमान सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई। साथ ही, सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति (CSC) की बैठक भी बुलाई गई है। सेना ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान व पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख ठिकाने शामिल थे।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स