राजनाथ सिंह को बॉर्डर पर भेजने का पीएम मोदी का आदेश, सुरक्षा स्थिति का किया जाएगा मूल्यांकन।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीमा पर मौजूदा हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ ही देर में भारत-पाकिस्तान सीमा की ओर रवाना होंगे, जहां वे ज़मीनी हालात की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद से सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों ओर से भारी गोलीबारी और शेलिंग जारी है। ऐसे में रक्षा मंत्री का यह दौरा सामरिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, ताकि मौके पर जाकर सुरक्षा स्थिति और सैन्य तैयारियों का मूल्यांकन किया जा सके।
भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद, मसूद अजहर ने अपनी एक महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं, जिनमें उसके 4 करीबियों की भी मौत हुई है। मसूद ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके परिवार के 10 सदस्यों की मौत एक साथ हुई, जिनमें पांच बच्चे, उसकी बहन, भतीजे और उनकी पत्नी शामिल हैं। उसने इन शहीदों को जन्नत के फूल करार दिया और अल्लाह के साथ उनका संबंध बताया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई भारत की कार्रवाई के कारण बढ़ते तनाव के बीच, पीएम मोदी ने अपनी 3 देशों की यात्रा – नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड – रद्द कर दी है। पीएम मोदी इन देशों में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि, अब तक यात्रा रद्द होने के कारण का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बीच, भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है, और सुरक्षा के लिहाज से सीमा पर स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है।
















































































Leave Your Message