BHOOL CHUK MAAF’ की थिएटर रिलीज रद्द, OPERATION SINDOOR के बाद 16 मई को OTT पर होगी स्ट्रीम।
पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कड़ा संदेश दिया। इस मिशन की देशभर में सराहना हो रही है, जिसमें फिल्मी सितारों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का समर्थन किया है। इसी बीच, सुरक्षा कारणों से राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' को थिएटर की बजाय सीधा ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी के लिए नीचे पूरा आर्टिकल पढ़ें।
मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि हालिया घटनाओं और देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनकी फिल्म 'भूल चूक माफ' अब सीधे अमेज़न प्राइम वीडियो पर 16 मई को रिलीज होगी। बयान में कहा गया कि देश सबसे पहले है, इसलिए थिएटर रिलीज टाल दी गई। इस फैसले से अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म 'रेड 2' को फायदा हो सकता है, क्योंकि अब बॉक्स ऑफिस पर उसकी रफ्तार पर कोई बड़ी टक्कर नहीं होगी।
















































































Leave Your Message