तीन दिनों से जारी हमलों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, धोनी समेत टेरिटोरियल आर्मी को सतर्क रहने का निर्देश। 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तीन दिनों से जारी हमलों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। हालांकि भारत को बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तान लगातार जवाबी कार्रवाई में जुटा है। इस बीच टेरिटोरियल आर्मी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, जो टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, और सचिन तेंदुलकर, जो वायु सेना में ग्रुप कैप्टन हैं, भी ज़रूरत पड़ने पर जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते हालात गंभीर होते जा रहे हैं। आईपीएल 2025 स्थगित हो चुका है और खिलाड़ी घर लौट रहे हैं। इसी बीच भारत सरकार ने टेरिटोरियल आर्मी को तैयार रहने का निर्देश दिया है, जिसमें एमएस धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में शामिल हैं। टेरिटोरियल आर्मी आमतौर पर मोर्चे पर नहीं होती, लेकिन युद्ध की स्थिति में इसे सक्रिय किया जा सकता है। यह भारतीय सेना का स्वैच्छिक हिस्सा है, जो जरूरत पड़ने पर सुरक्षा और सहायता कार्यों में जुट जाती है। हालात और बिगड़ने पर धोनी समेत अन्य सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स