पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला: देश के 32 एयरपोर्ट किए बंद, 15 मई तक नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते भारत सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाई अड्डों को 9 मई से 14 मई 2025 तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम DGCA और AAI द्वारा जारी नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के तहत उठाया गया है। इस दौरान इन हवाई अड्डों से कोई भी नागरिक विमान उड़ान नहीं भर सकेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यह फैसला खासकर ड्रोन से संभावित हमलों की आशंका को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि LoC और पाकिस्तान सीमा के पास 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां दर्ज की गई हैं, जिनमें से कुछ में आयुध होने की आशंका भी जताई गई है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तर और पश्चिम भारत के सीमावर्ती और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 32 हवाई अड्डों को 9 से 14 मई 2025 तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। प्रभावित हवाई अड्डों में अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, हिंडन, अंबाला, चंडीगढ़, पठानकोट, जोधपुर, जैसलमेर, भुज, बीकानेर, लेह, शिमला और कुल्लू जैसे एयरबेस शामिल हैं। साथ ही दिल्ली और मुंबई FIR के अंतर्गत आने वाले 25 प्रमुख एयर ट्रैफिक रूट्स भी बंद कर दिए गए हैं। यह निर्णय DGCA और AAI द्वारा जारी NOTAM के तहत लिया गया है ताकि संभावित ड्रोन हमलों से बचाव किया जा सके। ड्रोन गतिविधियां बारामुला, नगरोटा, फाजिल्का, फिरोजपुर, बाड़मेर, लालगढ़ जट्टा जैसे क्षेत्रों में देखी गई हैं। इस दौरान सेना की चौकसी और एयर डिफेंस को मजबूत किया गया है। यह बंदी पूरी तरह अस्थायी है और हालात की समीक्षा के बाद इसे आगे बढ़ाया या हटाया जा सकता है। इससे हजारों यात्रियों की उड़ानें प्रभावित होंगी, लेकिन सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्र की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।
















































































Leave Your Message