पाकिस्तान की हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने की जवाबी कार्रवाई; जैसलमेर में हुआ हाई अलर्ट। 

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और बढ़ गया है। 9 और 10 मई की रात पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस और कई रडार सिस्टम तबाह कर दिए। इसी बीच जैसलमेर में हालात युद्ध जैसे हो गए हैं, जहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं और लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

जैसलमेर में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान लगातार मिसाइल हमले कर रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने का निर्देश दिया है और शहर की एंट्री-एग्जिट पूरी तरह बंद कर दी गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक हाईलेवल मीटिंग हो रही है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख, सीडीएस और एनएसए अजीत डोवाल शामिल हैं। पाकिस्तान ने जैसलमेर पर हवा से हमला करने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारत के सक्रिय एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया। जैसलमेर में एयरफोर्स स्टेशन और आर्मी कैंटोनमेंट को देखते हुए सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स