विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, बोलीं – 'मुझे तुम्हारे वो आंसू याद रहेंगे। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा अपने पति विराट कोहली के साथ खड़ी रहती हैं और हर मुश्किल वक्त में उनका समर्थन करती आई हैं। आज जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया, तो अनुष्का शर्मा बेहद इमोशनल हो गईं। उन्होंने विराट के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें विराट टेस्ट क्रिकेट की ड्रेस में नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही अनुष्का ने एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "वो रिकॉर्ड और मील के पत्थर के बारे में लोग बात करेंगे, लेकिन मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे और वो अटूट प्यार जो आपने इस खेल के फॉर्मेट को दिया। मुझे पता है कि इन सब चीजों ने आपसे बहुत कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद, आप थोड़ा समझदार, थोड़ा विनम्र होकर लौटे - और आपको इन सबके माध्यम से विकसित होते देखना मेरे लिए एक प्रिविलेज रहा है।

अनुष्का शर्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "किसी तरह, मैंने हमेशा इमेजिन किया था कि आप सफेद कपड़ों में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे - लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है, और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।" अनुष्का के इस भावुक संदेश में विराट के प्रति उनके गहरे प्यार और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। विराट की रिटायरमेंट की घोषणा से पहले, दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यह जोड़ी लग रही थी जैसे वे किसी ट्रिप के लिए रवाना हो रहे थे। उनके एयरपोर्ट से क्लिक की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। विराट का रिटायरमेंट फैंस के लिए काफी शॉकिंग था, और सोशल मीडिया पर उनकी रिटायरमेंट को लेकर बहुत सारी भावनाएं सामने आ रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी विराट के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं, और उनका क्रिकेट करियर याद कर रहे हैं।

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स