सस्ती शराब के लालच में गई 14 जानें, मजीठा में जहरीली शराब से पांच गांवों में मातम, पुलिस कर रही छापेमारी। 

अमृतसर के मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना सोमवार रात (12 मई) की बताई जा रही है, लेकिन शराब सभी ने रविवार (11 मई) शाम को एक ही जगह से खरीदी थी। शुरू में कुछ लोगों की मौत सोमवार सुबह ही हो गई थी, लेकिन पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिल सकी। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। अब तक इस मामले में मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह और किंगपिन साहब सिंह समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं और गांव-गांव जाकर उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्होंने यह शराब पी थी, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा है कि पंजाब सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जहरीली शराब किस फैक्ट्री या जगह से तैयार की गई थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है। मेडिकल टीमें प्रभावित गांवों में लोगों की जांच कर रही हैं और जिन्हें भी शराब पीने का शक है, उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में गहरा डर और आक्रोश है। सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स