पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर सेना के जवानों से की मुलाकात, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर गर्व जताते हुए उनके साहस की करी सराहना।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की सराहना की। पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस पर पहुंचे, जहां उन्होंने सेना के जवानों से बातचीत की और उनके साहस, समर्पण और शौर्य को सलाम किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के जज्बे को सराहा और उनके परिश्रम की तारीफ की। इससे पहले, सोमवार रात आठ बजे पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और बलिदान को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। यह स्ट्राइक 6-7 मई की रात को की गई थी, जिसमें पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए। भारत ने इसे पहलगाम आतंकी हमले का प्रभावी जवाब बताया और यह साफ किया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को कोई नुकसान पहुंचा है। ऑपरेशन के दौरान केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ। भारत ने इस ऑपरेशन को "ऑपरेशन सिंदूर" का नाम दिया और इसे आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम करार दिया। पीएम मोदी ने सेना की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ है और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा।
















































































Leave Your Message